????????????????????????????????????
शिमला (राजकुमार सूद/संपादक),
आज ऐ० पी० जे० विश्वविद्यालय के लॉ के छात्र-छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से विधान सभा परिसर में मुलाकात की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा तथा मजबूत लोकतन्त्र है। पठानिया ने कहा कि लोकतंत्र तथा संसदीय प्रणाली की मजबूती के लिए अखिल भारतीय स्तर के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन समय-समय पर विभिन्न स्थलों पर आयोजित करने चाहिए तथा सीधी चर्चा व संवाद से लोकतंत्र की बेहतरी के लिए जो भी निष्कर्ष निकलता है उसको पूर्ण इच्छा शक्ति से अपनाना चाहिये और समय की नजाकत को देखते हुए उसमें संशोधन भी करने चाहिए। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन ही एक ऐसा सर्वोत्तम स्थान है जहां चुने हुए प्रतिनिधि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा सकते है तथा उनका समाधान भी सम्भव हो पाता है। इस अवसर पर पठानिया ने छात्र-छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रणाली को गहनता से अध्ययन करने का आग्रह किया। पठानिया ने छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनायें दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…