मुख्य समाचार

शिमला : मुख्यमंत्री करेंगे काजा में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 अप्रैल, 2023 को लाहौल-स्पिति ज़िला के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चम्बा में ज़िला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला सिरमौर के नाहन में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ज़िला हमीरपुर में, कृषि मंत्री चंद्र कुमार ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला में, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ज़िला ऊना में, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ज़िला बिलासपुर में, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ज़िला शिमला में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ज़िला सोलन में, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ज़िला मण्डी में, मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर ज़िला किन्नौर के रिकांगपिओ में और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ज़िला कुल्लू में ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ ज़िला शिमला में, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ ज़िला सोलन में, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल और किशोरी लाल कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला में ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिकारी देवी मंदिर के पास हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), 11 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे मंडी जिला के…

11 minutes ago

चंबा सड़क हादसे में मारे गए गुजरात के सिंधी परिवार के 5 सदस्यों का चामुंडा नंदिकेश्वर श्मशानघाट में विधि-विधान से हुआ अंतिम संस्कार

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा चामुंडा नंदिकेश्वर श्मशानघाट कमेटी एवं शनि सेवा सदन कांगड़ा के सहयोग से…

2 days ago

उपायुक्त ने किया प्राथमिक पाठशाला तान्दी का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता सहित अन्य पाई कमियों पर सुधार के सख्त निर्देश

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने मंगलवार को ग्राम पंचायत…

2 days ago

सुखू सरकार में बेलगाम माफिया राज, कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल : अभी ठाकुर

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), देवभूमि हिमाचल प्रदेश आज जिस प्रकार माफिया तंत्र,…

2 days ago

तांदी पहुंचीं उपायुक्त किरण भड़ाना, पंचायत चुनाव नामांकन प्रक्रिया का लिया जायजा

लाहौल ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), किरण भड़ाना ने मंगलवार को तांदी क्षेत्र का दौरा कर…

2 days ago

लाहौल में पंचायत चुनावों के लिए मतदान और मतगणना केंद्रों की सूची जारी

लाहौलस्पीती (रंजीत लाहौली,संवाददाता), किरण भड़ाना ने पंचायत चुनावों के मद्देनज़र विकास खंड लाहौल के अंतर्गत…

2 days ago