मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
मंडी जिला के ऐतिहासिक राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला में सैंकड़ों बजंतरियों की देव ध्वनि पर देवनाद का आयोजन किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर विवेक चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। देवनाद में करसोग, वाम, पहाड़ी मंडी और सुंदरनगर क्षेत्र के देवी-देवताओं के बजंतरियों द्वारा अपने वाद्ययंत्रों द्वारा भाग लिया गया। इन वाद्ययंत्रों में शहनाई, गुझू, भाणा, करनाल, नरसिंगा,नफीरी,काहुली, नाद और इंद्रीबाजा का बेहतरीन संगम सुनने को मिला। खंड विकास अधिकारी विवेक चौहान ने कहा कि देवी- देवताओं के देवलूओं द्वारा वाद्ययंत्रों के साथ देवनाद का आयोजन काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि देवनाद जैसे आयोजनों से देवलू प्रदेश की संस्कृति को बचाने के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। विवेक चौहान ने कहा कि सुकेत सर्व देवता कमेटी द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है और आगे भी इसी प्रकार का कार्य करती रहेगी। देवता कमेटी आमजन तक देवी-देवताओं का आशीर्वाद पहुंचाने के लिए भविष्य में भी भूमिका निभाएगी। वहीं देवनाद पर जानकारी देते हुए सुकेत सर्व देवता कमेटी के देव कार्य प्रबंधक आचार्य रोशन शर्मा ने कहा कि राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला में देवनाद का आयोजन अपने आप में अनूठा है। इसमें सैंकड़ों बजंतरियों द्वारा अपने वाद्ययंत्रों के माध्यम से कला प्रदर्शन सराहनीय है। बता दें कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में देवी-देवताओं के वाद्ययंत्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इन्हीं बजंतरियों की मौजूदगी से देवी-देवताओं को संपूर्ण माना जाता है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…