मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की पांचवीं व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ द पाईनस ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन जीत लिया। पुलिस बैंड ने जहां देशभक्ति गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध किया, वहीं फिल्मी गानों से भी समा बांध दिया। संध्या में हिमाचली और स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। पुलिस बैंड ने जब मंच संभाला तो उनका स्वागत श्रोताओं ने सीटियों व तालियों से किया। बैंड ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से की। इसके बाद एक से बढ़कर एक गीत पेश कर राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला की अंतिम संध्या को अपने नाम कर लिया। अंतिम संध्या में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला कमेटी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इससे पूर्व संध्या का आगाज शहनाई वादक सूरजमणि ने अपनी शहनाई की मधुर धुनों से किया। जिसके उपरांत वीरेंद्र राहुल चौपाल, पंकज शर्मा रोहडू, सचिन चौहान रामपुर, राज वर्मा बैजनाथ, बाल कृष्ण केशव म्यूजिकल ग्रुप ठियोग, पंकज ठाकुर म्युजिकल ग्रुप ठियोग, महेंद्र शर्मा, अर्चना, विजय कुमार, विजय कुमार, कुलदीप कुमार, अजय व परवेश निहालटा ने भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…