मुख्य समाचार

किन्नौर : तेलंगी गांव में बताया पोषण का महत्व, मोटे अनाज बारे किया जागरूक

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

देश व प्रदेश भर में 3 अप्रैल तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज जिला किन्नौर के तेलंगी गांव में महिला एवं बाल विकास विभाग किन्नौर द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोटे अनाज जैसे की कोदा, कावनी, रागी, फाफरा, ओगला, गुच्छी, दुकती, चापा इत्यादि के फायदों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी किन्नौर ओम प्रकाश बंसल द्वारा बताया गया कि मोटे अनाज के चलन को प्रोत्साहित करना जरूरी है। उन्होंने मोटे अनाज को अपनी दिनचर्या के खान पान में शामिल करने पर बल देते हुए कहा कि इन अनाजों में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं तथा यह हमारी दैनिक कैलोरी की मात्रा को पूरा करते हैं तथा उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि बीमारियों को दूर रखते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़ा मनाने का मुख्य केंद्र बिंदु कुपोषण को दूर करने के लिए मोटे अनाजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित आंगनवाडी कार्यकर्ताओं और महिलाओं को अपने आस पास अन्य लोगों को भी जागरूक करने को कहा। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा स्थानीय मोटे अनाजों से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी व रंगोली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान तेलंगी भूपेंद्र नेगी, उपप्रधान तेलंगी प्रशांत नेगी, कृषि विकास अधिकारी रूप लाल, भू-संरक्षण अधिकारी तरुण शर्मा, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी हेमलता, पर्यवेक्षक एकीकृत बाल विकास योजना सरिता नेगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजकीय प्राथमिक पाठशाला तेलंगी की अध्यापिकाएं व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago