मुख्य समाचार

रामपुर : रामपुर परियोजना में मनाया हिन्दू नव वर्ष, परियोजना प्रमुख रहे मौजूद

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

रामपुर जलविद्युत परियोजना द्वारा बायल कार्यालय स्थित सम्मेलन कक्ष में नव वर्ष के उपलक्ष पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं कार्यपालक निदेशक रविचंद्र नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही इस अवसर को विशेष बनाने के लिए कार्यालय परिसर, विद्युत गृह एवं टाउनशिप को सुंदर साज-सज्जा से सजाया गया। अपने सम्बोधन में रविचंद्र नेगी ने मौजूद कर्मचारियों को हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है और आज पूरे भारतवर्ष में के साथ एसजेवीएन के सभी कार्यालयों में भी भारतीय नववर्ष का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। उन्होंने सभी को भारतीय नववर्ष के अवसर पर लगन से निगम की सांझी दृष्टि को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। परियोजना प्रमुख ने कहा कि भारतीय नववर्ष के आयोजन का श्रेय निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा को जाता है, जिन्होंने पिछले वर्षों इस प्रकार के उत्सव को मनाने की पहल की तथा उन्ही के दिशा-निर्देशों से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हो पाया है। इस अवसर पर अंतर विभागीय समूह गान प्रतियोगिता एवं प्रश्न मंच का आयोजन भी किया गया, जिसमें भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में कुल छह विभागीय टीमों ने भाग लिया, जिसमे विजेता प्रतिभागियों एवं अन्य प्रस्तुतियों के प्रतिभागियों को परियोजना प्रमुख द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में कौशल्या नेगी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम में मौजूद सभी विभागाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

3 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

15 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

17 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

17 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

19 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

1 day ago