राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
पच्छाद विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है | सरकार को बने तीन माह हो चुके है लेकिन पच्छाद में विकास के लिए कोई विशेष प्रयास नही किया गया है जोकि खेद का विषय है | यह बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने राजगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही | उन्होंने कहा कि बहुत से स्कूलों में अध्यापको व् स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी है | सड़को की हालत खस्ता है और आने वाले समय में पेयजल संकट गम्भीर रूप धारण कर सकता है | सभी गम्भीर मसलो को मुख्यमत्री व् सम्बन्धित विभागों के मंत्रियों के समक्ष उठाया जायेगा ताकी पच्छाद के विकास को गती मिले और हम आगे बढ़ सके | मुसाफिर ने कहा कि मनरेगा में मस्टरोल बनाकर मशीनों से काम करवाए जाने पर रोष प्रकट किया और अमृत सरोवर में हो रही धांधलियो व् धन के गल्त इस्तेमाल होने का आरोप लगाया और इस गंभीर मसले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की | उन्होंने पच्छाद में तेजी से पैर पसार रहे भू माफिया पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इन पर नकेल कसे जाने की आवश्यकता है | उन्होंने पच्छाद में हाल ही में गठित कार्यकारिणी पर भी प्रश्नचिंह लगाया और भाजपा के लोगो और कांग्रेस की सदस्यता न होने वालो को कार्यकारिणी में लेने की बात कही तथा हाई कमान से उच्च स्तरीय कार्यवाही करने की मांग की | मुसाफिर ने कहा कि उनका दल संगठित है और ब्लोक कांग्रेस द्वारा पार्टी में लोगो की वापसी के व्यान भ्रांतियां फेलाने के लिए है | उन्होंने शिरगुल देवता बैसाखी मेले में राजनीती न कर चुने हुए लोगो को कमेटी में शामिल करने की बात कही | इस अवसर पर पूर्व ब्लोक कांग्रेस अध्यक्ष बेली राम शर्मा ,देवेन्द्र शास्त्री, सुंदर सिंह ठाकुर, विवेक शर्मा, राजकुमार ठाकुर, पूर्ण ठाकुर, आशा प्रकाश , हरी दास बनोलटा, अजय चौहान, जीवन सिंह आदी भी उपस्थित रहे |
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…