मुख्य समाचार

मनाली : मनाली सर्कल के सभी आगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जा रहा पोषण पखवाड़ा

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

मनाली सर्कल के सभी आगनबाड़ी केंद्रों में 20 मार्च से 3 अप्रैल तक थींम पर निर्धारित पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है | केंद्रों में आज मोटे अनाजो कि रेसपी बनाई गई । जिस में कोदरा की रोटी ,चौलाई का साग, बाजरा, मक्की की रोटी, चावल की रोटी काठु का बाड़ी, सियारे का फेमबड़ा, भुनी हुई मक्की  भुने हुए काले चने, सूजी और काठु के गीचे, जौ का सतु, ज्वार के चिल्ले इत्यादि अनाजों के व्यजनों का  महिलाओं द्वारा प्रतियोगिता करवाई गई। महिलाओं को मोटे अनाजों के महत्व और उस के प्रयोग करने की जानकारी दी गई ।महिला एवं बाल विकास कटराई द्वारा मनाए जा रहे इस पखवाड़े का उद्देश्य वृत मनाली की पर्यवेक्षका मधु वाला ने बताया कि जन आंदोलन और जन भागीदारी के माध्यम से पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और खान-पान की स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि देश में पोषण के प्रति जागरूकता के लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इनमें  आगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों और गर्भवति, किशोरियों को जागरूक किया जाता है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,मुख्यमंत्री कन्यादान योजना,शगुन योजना, मदर टेरेसा व अन्य योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया। पूराने अनाजों का इस्तेमाल करते रहना चाहिए।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

5 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

5 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

6 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

6 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

6 hours ago