अपराध /दुर्घटना

रामपुर : कोटला-कुन्नी सम्पर्क मार्ग पर दो युवकों से बरामद हुआ चिट्टा

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस उपमंडल रामपुर के अंतर्गत ज्यूरी चौकी के तहत दो युवकों से चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 व 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बीती शाम ज्यूरी चौकी के एएसआई देव राज की अगुआई में पुलिस दल कोटला-कुन्नी मार्ग पर गश्त पर था। इस दौरान सामने से आ रही एक आल्टो कार एचपी-25ए-1938 को पूछताछ के लिए रोका गया। पुलिस पूछताछ में वाहन में सवार दोनों युवक हड़बड़ा गए, जिसके आधार पर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में युवकों से 2.11ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवकों की पहचान 34 वर्षीय अरविंद पुत्र कृष्ण लाल व 28 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र सोहन सिंह निवासी गांव बठाहरा डाकघर शाहधार तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

14 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

17 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago