मुख्य समाचार

कुल्लू : बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने फिटनेस युट्यूबर राणा द वाइपर को दी बधाई

कुल्लू (मैं भी पत्रकार),

बॉलीवुड अभिनेता व विश्व प्रसिद्ध मार्शल आर्ट की सूची में छट्ठे नंबर पर शामिल विद्युत जामवाल ने हिमाचल प्रदेश के पहले फिटनेस युट्यूबर राणा द वाइपर जोकि हिमाचल में हिंदुस्तान की पुरानी मार्शल आर्ट कालारीपायट्टू का प्रचार कर रहे हैं। जिसे विद्युत ने भी एक विश्व स्तर पर अलग पहचान दी है। विद्युत ने ट्वीटर, इंस्टाग्राम पर दी बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी। जोकि हिमाचल प्रदेश के लिए एक गर्व की बात है। राणा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले के चकलोट गांव में प्रदेश का पहला घरेलू जिम स्थापित किया गया है। इस जिम की विशेषता यह है कि इस जिम के सभी उपकरण सीमेंट से बने हुए हैं और इसके साथ-साथ इसमें कुछ घरेलू चीजें का भी प्रयोग किया हुआ है। सोशल मीडिया पर युवाओं को यू-ट्यूब चैनल राणा द वाइपर के माध्यम से फिटनेस के प्रति जागरूक कर रहे हैं। राणा ने बताया कि वह हिंदुस्तान की पुरानी मार्शल आर्ट जिसे कलरीपायट्टु का अभ्यास करते हैं। यह विश्व की सभी मार्शल आर्ट की जननी है। यह कला न सिर्फ व्यायाम और शारीरिक चुस्ती फुर्ती तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक तनाव से भी दूर और एक जीवनशैली बतायी जाती है। बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने भी उन्हें टी-शर्ट दी थी और साथ ही साथ राणा ने बताया कि विद्युत उन्होंने काफी सारी चीजें सीखी हुई है और अभी भी सीखते आ रहे हैं और हमेशा से ही उनको सपोर्ट भी किया है। राणा ने बताया कि विद्युत दिल के बहुत अच्छे हैं जोकि अपने फैंस के लिए इतना समय निकालते हैं। वे उनके बहुत बड़े फैन है। राणा का एकमात्र उद्देश्य है कि लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना व नशे से दूर करना और हिमाचल के कोने कोने में इस युद्ध कला को पहुंचाना और साथ ही साथ लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी देते हैं। भारत सरकार व हिमाचल सरकार से निवेदन है कि हिंदुस्तान की इस मार्शल आर्ट का सपोर्ट किया जाए। क्योंकि इसमें लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस और शारीरिक गतिविधियां आयुर्वेदिक तकनीक अस्त्र शस्त्र सभी चीजें प्रयोग में लाई जाती है जो कि एक महिला को भी सुरक्षा प्रदान करती है। राणा ने बताया कि हम जैसे युवाओं का भी इस युद्ध कला के लिए सपोर्ट किया जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

1 day ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

1 day ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

1 day ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

1 day ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

1 day ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

1 day ago