मुख्य समाचार

सिरमौर : सिरमौर के शराब कारोबार पर राजेश एंड कंपनी सोलन ने किया कब्जा

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

राजेश एंड कंपनी ददाहू व राजग़ढ़ में पहले से शराब के ठेके चला रही है। कालाअंब यूनिट को नाहन के नितिन चौहान की कंपनी नितिन लिकर ने खरीदा है। बता दें कि शराब कारोबारी राजेश ठाकुर सोलन के अर्की के रहने वाले हैं। चार साल बाद शराब के ठेकों की नीलामी (auction of liquor contracts) का प्रयोग सफल रहा । पिछले चार साल से शराब के ठेकों को तकरीबन 10 प्रतिशत की वृद्धि पर रिन्यू किया जा रहा था। हालांकि ये नहीं पता है कि 2024-25 में सरकार इस साल नीलाम ठेकों को रिन्यू करेगी या नहीं, जिला परिषद भवन (SFDA Nahan) में नीलामी के दौरान मौजूद ठेकेदारों में इस बात को लेकर स्पष्ट स्थिति थी कि अगली बार भी सरकार शराब के ठेकों को रिन्यू करने की बजाय नीलाम करेगी।नीलामी के माध्यम से शराब के कारोबार से सरकार की कमाई में खासा उछाल आने की उम्मीद रहती है।राजस्व के लिहाज से नाहन व ददाहू यूनिट फायदेमंद साबित हुई। 4 करोड़ 97 लाख 36 हजार 465 की आय बढ़ी है। इसके बाद बद्रीपुर व शिलाई यूनिट में 4 करोड़ 66 लाख 4 हजार 573 का सर्वोच्च इजाफा दर्ज हुआ है। तीसरे स्थान पर राजगढ़ व सराहां यूनिट में विभाग को 4 करोड़ 26 लाख 95 हजार 485 रुपए की वृद्धि मिली है।आबकारी विभाग को शराब के ठेकों की नीलामी में 30.53 प्रतिशत वृद्धि भी हासिल हुई है। विभाग ने 5 इकाईयों के लिए 59 करोड़ 99 लाख 27 हजार 528 रुपयों का आरक्षित मूल्य निर्धारित किया था। विभाग को उम्मीद से अधिक 78 करोड़ 31 लाख 40 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ, यानि विभाग ने कारोबार में 18 करोड़ 32 लाख 1 हजार 247 रुपए के राजस्व में बढ़ोतरी करने में सफलता अर्जित की है।नाहन व ददाहू यूनिट के 15 ठेकों के लिए विभाग ने 11 करोड़ 54 लाख 83 हजार 535 का आरक्षित मूल्य निर्धारित किया था। जबकि अधिकतम बोली 16 करोड़ 52 लाख 20 हजार रुपए की रही। कालाअंब यूनिट का आरक्षित मूल्य 8 करोड़ 92 लाख 3 हजार 524 रुपए निर्धारित किया गया था। जबकि इसकी बोली 10 करोड़ 51 लाख में लगी। राजगढ़ व सराहां इकाई के 29 ठेके 18 करोड़ 43 लाख में नीलाम हुए। इनका आरक्षित मूल्य 14 करोड़ 16 लाख 4 हजार 515 निर्धारित हुआ था। बद्रीनगर व शिलाई के 16 ठेकों की यूनिट की भी सबसे अधिक बोली राजेश एंड कंपनी ने 17 करोड़ 60 लाख 20 हजार की लगाई। पुरुवाला व गोविंदघाट यूनिट 15 करोड़ 25 लाख रुपए में बिकी। आबकारी की 5 इकाईयों के 91 ठेके नीलाम किए गए। सबसे अधिक 29 ठेके राजगढ़ व सराहां यूनिट में हैं।उपायुक्त आरके गौतम ने बताया कि 2022-23 की तुलना में 2023-24 में 30.53 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

1 day ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

1 day ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

1 day ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

1 day ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

1 day ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

1 day ago