मुख्य समाचार

किन्नौर : रिकांग पिओ में पुलिस विभाग के कर्मचारियों द्वारा बैठक आयोजित

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

द किन्नौर टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के कार्यालय रिकांग पिओ में पुलिस विभाग के कर्मचारियों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें टैक्सी चालकों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विभाग के कर्मचारियों ने विस्तृत रूप से अवगत करवाया। इस दौरान सभी टैक्सी चालकों ने इस बैठक में बढ़ चढ़कर भाग लिया | साथ ही कर्मचारियों द्वारा बताएं जा रहे बातों को ध्यान पूर्वक सुन सभी ट्रैफिक नियमों की पालना करने का भी दृढ़ संकल्प लिया। इस दौरान द टैक्सी ऑपरेटर यूनियन किन्नौर के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओ ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को अपने समस्या से अवगत कराया और कहा कि किन्नौर जिले में भी निजी वाहन चालक टैक्सी का काम कर रहे है जिसके चलते टैक्सी चालकों का काम ठप हो गया है। उन्होंने विभाग से आग्रह किया है कि विभाग द्वारा निजी वाहन चालको पर ध्यान रखे ओर निजी वाहन द्वारा टैक्सी के काम करते पकड़े गए तो कार्यवाही करें। इस बैठक में  टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान वेद प्रकाश, उप प्रधान विद्या देव, ट्रैफिक यूनिट के इंचार्ज राजेंद्र ठाकुर तथा सभी टैक्सी चालक मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

11 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

12 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

12 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

12 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

14 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

14 hours ago