मुख्य समाचार

चंबा : राज्य सरकार विरूद्ध उग्र आंदोलन से भी आप नहीं करेंगी : सरीन

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

आम आदमी पार्टी ने चंबा जिला मुख्यालय में राज्य सरकार के विरुद्ध आप राज्य प्रवक्ता मुनीष सरीन की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आप राज्य प्रवक्ता मुनीष सरीन ने कहा कि सरकार द्वारा हिमाचल अधिनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर को बंद करने और प्रदेश के 22 अन्य सरकारी कॉलेजों को बंद करके हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने अपनी नियत व नीति साफ कर दी है कि वह जनहित को अपनी राजनीतिक द्वेष की बलि वेदी चढ़ाने में कोई संकोच नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष की भावना से ग्रस्त हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार एक के बाद एक उन सरकारी संस्थानों को बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने एक-एक करके के 22 कॉलेजों को डिनोटिफाई कर दिया जो कि पूर्व सरकार द्वारा खोले गए थे। यही नहीं हमीरपुर अधिनस्थ चयन बोर्ड में हुई धांधली की जांच और उसके दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की बजाय इस बोर्ड को ही बंद कर दिया। सरकार के ये निर्णय हिमाचल के युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। आप प्रदेश प्रवक्ता मुनीष सरीन ने बताया कि एक मार्च से राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी किया है। जिसमें उन्होंने होटल और संबंधित उद्योगों से जुड़े लोगों पर 200 गुना जुर्माना वसूलने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि जो होटल और उद्योग अपनी प्रदूषण की लइसेंस फीस देने में देरी कर रहा है, उनसे 10 फीसदी से लेकर 200 फीसदी तक का जुर्माना वसूला जायेगा। जिसमें 3 सालों की देरी वाले उद्योग से 200 गुना जुर्माना वसूलने के आदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पारित किये हैं। अगर राज्य सरकार यदि इस तरह के फरमान लागू करती रही तो आप सरकार विरूद्ध उग्र आंदोलन से भी गुरेज नहीं करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

1 hour ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

1 hour ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

4 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

10 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

11 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

11 hours ago