मुख्य समाचार

राजगढ़ : नवयुवक मंडल बड़गला द्वारा जल संरक्षण पर जागरूकता अभियान आयोजित

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

नेहरू युवा केंद्र नाहन के सौजन्य से जिला सिरमौर में चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियान के तहत राजगढ़ ब्लॉक में नवयुवक मंडल बड़गला के सभी सदस्यों द्वारा जल संरक्षण अभियान पर अपने गांव में पीने के पानी कि सार्वजनिक  टैंक की साफ सफाई की गई। इस अवसर पर सभी सदस्य द्वारा पानी को साफ सुथरा रखना उसके बचाव के लिए एक शपथ भी ली गई। तथा सभी सदस्य द्वारा अपने गांव के सभी लोगों को पानी के महत्व बारे जागरुक किया गया। सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि गांव के आसपास जितने भी पानी के चश्मे है वहां अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। तथा आने वाले समय में पानी के बचाव व महत्व पर पूरी पंचायत व स्कूलों में बच्चों को भी क्लब की ओर से एक जागरूकता अभियान द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब प्रधान दिनेश ठाकुर ने नेहरू युवा केंद्र का धन्यवाद किया जिनके द्वारा गांव गांव में क्लब के माध्यम से जल संरक्षण पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

5 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

16 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago