अपराध /दुर्घटना

मंडी : मंडी में एक महिला और चार युवकों से 13.77 ग्राम हेरोइन व सिरिंज बरामद

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

नशे के काले कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ मंडी पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। ताजा मामले की बात की जाए तो सदर थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंडी शहर में एक महिला सहित चार युवकों को हेरोइन व सिरिंज के साथ धर दबोचा है। यह सभी लोग मंडी शहर में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना की टीम ने मंडी शहर के पड्डल गुरुद्वारा मोहल्ला में एक मकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला और चार युवकों को 13.77 ग्राम हेरोइन व सिरिंज सहित रंगे हाथों पकड़ा। यह सभी लोग पड्डल गुरुद्वारा मोहल्ला किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस इन सभी आरोपियों को पकड़कर सदर थाना ले गई है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड हासिल कर इनसे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि 4 लोग महिला सहित मंडी जिला के बल्ह और कोटली क्षेत्र के रहने वाले है और एक युवक कुल्लू जिला का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान ये भी बताया गया कि महिला ने चारों युवकों को ड्रग्स की डोज देने की कोशिश की है। इस पर पुलिस छानबीन कर रही है और इस मामले में जो भी अन्य लोग शामिल होंगे उन पर उचित कार्यवाही की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति अपना मकान किराए पर रहने के लिए किसी किरायेदार को देता है तो अपने विहाप पर उस किराएदार की जानकारी जुटा लें उसके बाद ही उसे कमरा किराए पर दें  यदि उन्हें लगता है यह जानकारी पुलिस के साथ सांझा करनी चाहिए तो बेझिझक पुलिस के साथ जानकारी साझा करें। साथ ही  कहा कि यदि किसी व्यक्ति को जानकारी मिलती है कि उनके आसपास के क्षेत्र में नशे का काला कारोबार चल रहा है तो इसकी गुप्त सूचना पुलिस को दें ताकि नशे का व्यापार करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

3 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

4 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

5 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

5 hours ago