मुख्य समाचार

शिमला : लोक निर्माण विभाग की योजनाओं-परियोजनाओं को गति देना सरकार की प्राथमिकता

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

वर्तमान प्रदेश सरकार की ओर से लोक निर्माण विभाग की योजनाओं-परियोजनाओं को गति देने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष मामला उठाया गया है ताकि बजट में सड़क सहित अन्य निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए विशेष प्रावधान किया जा सके। यह बात लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कही। वह गेयटी थियेटर में रोहड़ू-चिड़गांव-डोडरा क्वार छात्र संगठन के कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोहड़ू क्षेत्र में भी विभिन्न लंबित सड़क निर्माण कार्यों को यथाशीध्र पूर्ण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रोहड़ू क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का भावनात्मक जुड़ाव रहा है। इसके चलते उन्हें भी रोहड़ू क्षेत्र से लगाव है। आगामी समय में रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया जाएगा और क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करने के लिए मुख्य संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के साथ रूपरेखा तैयार की जाएगी। मंत्री ने लोक निर्माण जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी उन्हें सौंपने के लिए पार्टी हाईकमान और मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। छात्र संगठन के कार्यक्रम आय़ोजन के लिए उन्होंने सहयोग के तौर पर 21 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा भी की। साथ ही रोहड़ू क्षेत्र से संबंध रखने वाले सभी छात्रों को आश्वासन दिया कि आगामी एक साल के भीतर रोहड़ू में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पुस्तकालय का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने रोहड़ू के इंडोर स्टेडियम के लिए अतिरिक्त बजट प्रावधान का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा रामपुर के दत्तनगर में जल्द ही इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर तक युवाओं को विभिन्न खेलों से जोड़ने के लिए विस्तृत योजना पर कार्य किया जा रहा है।

मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि रोहड़ू क्षेत्र स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नक्शे कदमों पर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने छात्रों से कठिन परिश्रम से अध्ययन करने और नशे से दूर रहने की भी अपील की। उन्होंने छात्र संगठन की हर मांग को पूरा करने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में संगठन की ओर से मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक शिमला (शहरी) हरीश जनारथा, शिमला (शहरी) कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी और अन्य विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिमला (शहरी) के विधायक हरीश जनारथा, शिमला (शहरी) कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी संगठन के चेयरमेन लक्की शिट्टा, अध्यक्ष नितिन देष्टा, महासचिव आशिमा चौहान, जिला के विभिन्न चुने हुए जन प्रतिनिधि और अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 hour ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 hour ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

1 hour ago

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

5 hours ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

5 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

6 hours ago