मुख्य समाचार

राजगढ़ : सोलन-मीनस रोड़ को एनएच घोषित किया जाए – डॉ. तंवर

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

सोलन-राजगढ़-मीनस रोड़ को राष्ट्रीय उच्च मार्ग घोषित करने के लिए बीते 9 मार्च को मीनस से आरंभ हुई सात दिवसीय  पद यात्रा बुधवार को राजगढ़ के सनौरा में पूर्ण हुई। राजगढ़ पहूंचने किसान सभा के पदाधिकारियों द्वारा शहर में एक रैली निकाली गई तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एसडीएम राजगढ़ के माघ्यम से इस बारे ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें सोलन -मीनस रोड़ को नेशनल हाई वे घोषित करने की मांग की गई। इस पद यात्रा का आयोजन हिमाचल प्रदेश किसान सभा तथा जिला सिरमौर किसान सभा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। हिमाचल प्रदेश किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ. कुलदीप तंवर ने बताया कि सोलन-मीनस रोड़ वर्ष 1962 में हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के गतिशील नेतृत्व में निर्मित किया गया था । उस दौरान मशीनरी इत्यादि का बहुत अभाव होता था । इसके बावजूद भी इस 140 किलोमीटर रोड़ को सोलन से मीनस तक तैयार किया गया था । डॉ. तंवर ने बताया कि यह खेद का विषय है कि इस रोड़ का दर्जा राज्य उच्च मार्ग के घटाकर एमडीआर अर्थात मेजर डिस्ट्रिक रोड़ किया गया है । उन्होने बताया कि वर्ष 2016 में केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए 69 राष्ट्रीय उच्च मार्ग स्वीकृत करने की घोषणा की गई थी। जोकि वर्तमान में एनएच की संख्या घटकर अब नौ रह गए है जिसमें सोलन-मीनस रोड़ भी शामिल है। उन्होने बताया कि गिरिपार क्षेत्र में पर्यटन, कृषि, बागवानी की अपार संभावनाएं मौजूद है तथा इस सड़क को नेशनल हाई वे का दर्जा मिल जाने से गिरिपार क्षेत्र में विकास का नया अध्याय आरंभ होगा। डॉ. तंवर ने बताया कि यह रोड़ एनएच के सभी मापदंडों को पूरा करती है तथा इसके एनएच बनने से गिरिपार क्षेत्र की 126 पंचायतों,458 गांव और एक लाख से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। डॉ. तंवर ने बताया कि सनौरा से वाया राजगढ़, नौहराधार, हरिपुरधार, रोनहाट और मीनस तक की लंबाई 114 किलोमीटर बनती है। इसे एनएच का दर्जा मिलने पर तीन जिलों सोलन, सिरमौर और शिमला जिला के लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर किसान सभा सिरमौर के  जिलाध्यक्ष सतपाल मान, रविन्द्र चैहान, रमेश वर्मा, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, अभय घामटा, जीवन सिंह, दिनेश सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

2 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

13 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago