मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष को दिखाया आईना : पुनीत मल्ली

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने कहा कि बजट सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा विधानसभा चुनावों के अंतिम दिनों में खोले गए 920 संस्थानों को बंद करने के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को अनुमति देने पर यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस सरकार की नीति और कार्य प्रणाली बिलकुल साफ है। पुनीत मल्ली ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के साथ ही विपक्ष में बैठी भाजपा ने गलत हथकंडों का सहारा लेते हुए नाकारात्मक रवैया अपनाया हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का लगातार यह प्रयास है कि प्रदेश को घाटे से कैसे उभरा जाए तथा पूर्व भाजपा सरकार जनता पर जो 75 हजार करोड़ का कर्जा थोप कर गई है उसे भी किस प्रकार से कम किया जाए। प्रदेश सचिव ने कहा कि विधायक निधि पर हल्ला करने के अपेक्षा विपक्ष को इस पर विचार करना चाहिए तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यों की प्रशंसा करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि  विधायक निधि को खत्म नही गया बल्कि इसे रोका गया है तथा विधायक निधि अकेले भाजपा विधायकों की ही नही रोकी गई है। पुनीत मल्ली ने कहा कि प्रदेश में यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि जनता ठुकराई हुई भाजपा सत्ता से चंद दिनों के बाद ही बाहर होने पर हताशा व परेशान है तथा हार से बौखलाई भाजपा सभी मर्यादाओं को लागनें के प्रयास करती जा रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस के कार्यों से जनता खुशी के आलम में है, जबकि भाजपा का दुख आए दिन बढ़ता देखा जा रहा है। मल्ली ने कहा कांग्रेस सरकार हर चर्चा को तैयार है, जबकि विपक्ष सदन में चर्चा से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार को जनता के समक्ष इस बात का जबाव रखना होगा कि उन्होंने किस मंशा के साथ बिना बजट के संस्थानों को खोला था तथा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्यों अपनी गलतियों पर शोर मचा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

13 hours ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

21 hours ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

23 hours ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

23 hours ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

2 days ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

2 days ago