शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
शारीरिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद सोनी एवं महासचिव हिमाचल प्रदेश वीर सिंह ठाकुर व सहायक निर्देशक हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षा ललिता नेगी की अध्यक्षता में संयुक्त निदेशक भूवन शर्मा से मिला | जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी ADPEO का पद स्थाई करवाया जाएगा एवं बजट की मांग को भी जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा एवं अन्य मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा | जल्द ही शारीरिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलेगा और शारीरिक शिक्षकों की समस्त समस्याओं को उनके समक्ष रखेगा | प्रतिनिधिमंडल में भिन्न-भिन्न जिलों से शारीरिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के सदस्यों ने निदेशालय में मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें सुभाष नेगी खेल प्रभारी किन्नौर, धर्मपाल सिंह खेल प्रभारी सिरमौर, प्रवीण ठाकुर खेल प्रभारी मंडी, किशोरी लाल कटोच खेल प्रभारी कुल्लू, बलदेव राज खेल प्रभारी सोलन, यशवंत सिंह खेल प्रभारी बिलासपुर, मान सिंह खेल प्रभारी चंबा, गिरधारी लाल शर्मा, चंचल सिंह, विजय कुमार व कार्यालय सहायक शारीरिक शिक्षा प्रदीप शर्मा आदि कार्यकारिणी ने भाग लिया | यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने दी |
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…
ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…
ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…
( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…