शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
शिमला नगर निगम चुनाव की हलचल अब तेज होती दिख रही है। पिछले लम्बे समय से शिमला में नगर निगम प्रशासन द्वारा ही चलाई जा रही है जिससे आम जनता को इससे जूझना पड़ रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया सेवादल यंग ब्रिगेड व शिमला शहर के अध्यक्ष राजीव वर्मा ने बताया कि शिमला के इस बार के नगर निगम चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रहेगी। सोशल मीडिया अध्यक्ष राजीव वर्मा ने बताया कि जिस तरह पिछले चुनाव में भी सोशल मीडिया टीम के सभी पदाधिकारियों व सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत और लगन से चुनाव जीतवाये है उसी तरह इस नगर निगम चुनाव में भी सोशल मीडिया टीम अपनी कार्यशैली व पूरी लगन से कार्य करके शिमला नगर निगम में कांग्रेस पार्टी को विजय दिलवाएगी। सोशल मीडिया के अध्यक्ष राजीव वर्मा ने यह भी बताया कि कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों की आदेश अनुसार आने वाले समय में सोशल मीडिया प्लेटफार्म में कुछ अच्छे सुधार भी लाए जाने है और सोशल मीडिया की कुछ नई टीमें भी तैयार की जाएगी।
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…
जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…