सोलन (कमलजीत/संवाददाता),
आज सोलन शहर के साथ लगते डमरोग गाँव के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला | शिमला जिला के चौपाल निवासी युवक पारस सोलन में आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहा था | जानकारी के अनुसार देर रात गांव डमरोग में सड़क किनारे 2 गुटों में लड़ाई हुई है, जिसका शव आज सुबह झाड़ियों में मिला। सोलन पुलिस मौके पर जाकर CCTV फुटेज भी खंगाल रही है, जिसके माध्यम से पता लगाया जा रहा है कि किन युवकों के साथ यह लड़ाई झगड़ा पेश आया था और कौन लोग इसमें शामिल हैं। डीएसपी हेड क्वार्टर मंगतराम ने बताया कि रात करीब 2 बजे लड़ाई झगड़े का मामला गांव डमरोग में सामने आया है। वहीं, पुलिस को सुबह सूचना मिली कि डमरोग गांव में 18 से 19 वर्ष के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला है। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी |
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…