मनोरंजन

सिरमौर : महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए तैयार किया जा रहा है रोडमैप

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

महिला एवं बाल विकास विभाग सिरमौर द्वारा आज शुक्रवार को नाहन के एस.एफ.डी.ए. हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित 500 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हि.प्र. कौशल विकास निगम द्वारा इस अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।    विधायक नाहन अजय सोलंकी ने महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने सम्बोधन में उपस्थित महिला प्रतिभागियों को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा समाज की दिशा व दशा को सुधारने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें महिलाओं के गौरव और सम्मान का स्मरण करवाते हुए महिलाओं के योगदान को दर्शाता है।         उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं कल्याण के लिए अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं चला गई है जिसमें शगुन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, विधवा पुनर्विवाह जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए सराहनीय कदम हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों के साथ समाज के हर वर्ग को महिला कल्याणकारी योजनाओं के सही कार्यान्वयन के लिए भरपूर सहयोग देना चाहिए।

 अजय सोलंकी ने कहा कि बेटियों की परवरिश भी बेटों की तरह ही की जानी चाहिए और यह परंपरा हमें अपने घर से आरंभ करनी चाहिए तभी समाज को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कोविड काल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुक्खु सरकार द्वारा महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि प्रदान करने के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी और कौशल विकास निगम की ओर से विधायक को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया गया। विधायक ने कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिला प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए।         जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा ने इस अवसर पर विभाग द्वारा महिला और शिशु कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण दिवस है। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्य अतिथि और महिला प्रतिभागियों का आभार जताया।कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक मोनिका ठाकुर ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए महिलाओं को अपनी रूचि और जरूरत के अनुरूप अपने कौशल विकास के लिए आगे बढ़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, बाल संरक्षण अधिकारी रमा रेटका के अलावा बाल विकास परियोजना के अन्य अधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।  

Himachal Darpan

Recent Posts

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

18 hours ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

1 day ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

3 days ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

3 days ago