खेल जगत

किन्नौर : मीरू खेल मैदान में 6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

गौरगौरा खेल क्लब मीरू द्वारा मीरू खेल मैदान में 6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । इस 6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्यातिथि के रूप में  यंग ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष वेद प्रकाश नेगी कल्पा ब्लॉक व विशेष अतिथि चंद्रप्रकाश साना महासचिव यंग ब्रिगेड व ईश्वर ज्ञान कार्यालय सचिव यंग ब्रिगेड मौजूद रहे । इस दौरान क्लब के सदस्यों व महिला मंडलों के सदस्यों ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया तो वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया । क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि वेद प्रकाश ने सभी खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया तो वहीं कहां कि आज की युवा पीढ़ी नशे की लत में डूब रही है तो ऐसे में युवाओं को नशा को छोड़ कर खेल के प्रति प्रोत्साहित होने की आवश्यकता है । गौरगौरा खेल क्लब मीरू के प्रधान अजीत नेगी ने भी इस क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को। शुभकामनाएं दी । पंचायत के सभी प्रतिनिधि चरोनी खेल क्लब के सचिव मोहित नेगी महिला मंडल गौरगौरा के अध्यक्षा माया नेगी महिला मंडल मीरु के उपप्रधान बनासुरु देवी व कुमारी नैंसी नेगी सहित गौरगौरा क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर क्लब के उपप्रधान प्रदीप नेगी सचिव जयराज नेगी कोषाध्यक्ष डलहौजी नेगी वह समस्त कल्ब के कार्यकर्ताएं मौजूद रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

7 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

7 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

8 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

15 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

16 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago