अपराध /दुर्घटना

रामपुर : लुहरी-लवाण सम्पर्क मार्ग पर 7.86 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

पुलिस उपमंडल रामपुर के कुमारसैन थाने के तहत एक बार फिर चिट्टा तस्करी का मामला सामने आया है। इस मामले में करवाई करते हुए सैंज चौकी के दल ने लुहरी-लवान संपर्क मार्ग पर एक युवक से करीब 7.86 ग्राम चिट्ठा बरामद किया है। आरोपी युवक की पहचान 33वर्षीय दुर्गेश सिंह पुत्र शिव हरक सिंह गांव घोगरा डाकघर बोडरवार तहसील हाटा जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सैंज चौकी के हेड कॉन्स्टेबल पीयूष राज की अगुवाई में पुलिस दल गश्त पर था। इस दौरान लुहरी-लवाण संपर्क मार्ग पर सामने से आ रहा एक युवक पुलिस को देख हड़बड़ा गया और उसने पेंट कि जेब से निकाल कर कुछ सड़क से नीचे की ओर फेंका। पुलिस ने तुरंत उक्त युवक को दबोचा और झाड़ियों में फेंके सामान को खोजकर उसकी जांच की। जांच में पीले रंग के लिफाफे से 7.86ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एसडीपीओ चंद्रशेखर कायथ ने स्पष्ट किया कि चिट्टा तस्करी व अन्य नशा कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

7 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

7 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

7 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

14 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

15 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago