किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
गौरगौरा खेल क्लब मीरू द्वारा मीरू खेल मैदान में 6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । इस 6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्यातिथि के रूप में यंग ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष वेद प्रकाश नेगी कल्पा ब्लॉक व विशेष अतिथि चंद्रप्रकाश साना महासचिव यंग ब्रिगेड व ईश्वर ज्ञान कार्यालय सचिव यंग ब्रिगेड मौजूद रहे । इस दौरान क्लब के सदस्यों व महिला मंडलों के सदस्यों ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया तो वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया । क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि वेद प्रकाश ने सभी खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया तो वहीं कहां कि आज की युवा पीढ़ी नशे की लत में डूब रही है तो ऐसे में युवाओं को नशा को छोड़ कर खेल के प्रति प्रोत्साहित होने की आवश्यकता है । गौरगौरा खेल क्लब मीरू के प्रधान अजीत नेगी ने भी इस क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को। शुभकामनाएं दी । पंचायत के सभी प्रतिनिधि चरोनी खेल क्लब के सचिव मोहित नेगी महिला मंडल गौरगौरा के अध्यक्षा माया नेगी महिला मंडल मीरु के उपप्रधान बनासुरु देवी व कुमारी नैंसी नेगी सहित गौरगौरा क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर क्लब के उपप्रधान प्रदीप नेगी सचिव जयराज नेगी कोषाध्यक्ष डलहौजी नेगी वह समस्त कल्ब के कार्यकर्ताएं मौजूद रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…