Uncategorized

सिरमौर : कौशल विकास निगम की ओरिएंटेशन कार्यशाला 10 मार्च को

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

नाहन 07 मार्च। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा आगामी 10 मार्च को नाहन के एसएफडीए सभागार में एक खण्ड स्तरीय स्किल ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए हि.प्र. कौशल विकास निगम सिरमौर की जिला समन्वयक मोनिका ठाकुर ने बताया कि कार्यशाला प्रात 10 बजे आरंभ होगी और उपायुक्त आर.के. गौतम इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त करेंगे। मोनिका ने कहा कि संकल्प के तहत आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं तथा युवाओं को स्वरोजगारोन्मुखी तथा उद्यमिता के बारे में जागरूक करना है। प्रतिभागियों को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है ताकि अधिक से अधिक लोग इनका समुचित लाभ प्राप्त कर सके। कार्यशाला में समस्त जिला कौशल उन्नयन समिति के सदस्य तथा जिला प्रशासन के अधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यशाला में भाग लेने का आग्रह किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

13 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

16 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago