मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा कुल्लू जिला के पवित्र धार्मिक स्थल मणिकर्ण साहिब में बीते रात हुई घटना पर गैर जिम्मेदाराना प्रतिक्रिया देना और इसे छोटी घटना बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बात पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में प्रदेश भर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही करने पर अपनी कोई भी रुचि नहीं दिखाई। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि पिछले कल मनाली में भी दोपहर के समय 2 घंटे तक ऐसे लगभग दो से तीन सौ लोगों ने ग्रीन टैक्स न देने पर हंगामा किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसे लोगों पर दृढ़ संकल्प के साथ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए थी परंतु ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली आने वाले सभी पर्यटकों का हम स्वागत करते हैं परंतु इस तरह का व्यवहार करना और हथियार साथ लाना ऐसे लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…