मुख्य समाचार

एनएचपीसी द्वारा भारत सरकार को 997.75 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश का भुगतान

(ब्यूरो रिपोर्ट),

एनएचपीसी, एक अग्रणी जल विद्युत कंपनी और भारत सरकार के ‘मिनी रत्न’  श्रेणी- I उद्यम ने 02 मार्च, 2023 को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत सरकार को 997.75 करोड़ रुपए के अंतरिम लाभांश का भुगतान किया है। आर.के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने आर.के. सिंह, माननीय केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री को 997.75 करोड़ रुपए के अंतरिम लाभांश भुगतान का बैंक एडवाइस सौंपी । इस अवसर पर आलोक कुमार, सचिव (विद्युत), भारत सरकार, आशीष उपाध्याय, विशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, विद्युत मंत्रालय, अजय तिवारी, अपर सचिव, विद्युत मंत्रालय, मोहम्मद अफजल, संयुक्त सचिव (हाइड्रो), विद्युत मंत्रालय तथा आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), एनएचपीसी, एस.एन. उपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त), एनएचपीसी उपस्थिति थे। एनएचपीसी ने चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान भारत सरकार को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अंतिम लाभांश के रूप में 356.34 करोड़ रुपए का भुगतान पहले ही कर दिया है । इस प्रकार, एनएचपीसी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान भारत सरकार को कुल 1354.09 करोड़ रुपए के लाभांश का भुगतान किया है । कंपनी के निदेशक मंडल ने दिनांक 7 फरवरी, 2023 को आयोजित अपनी बैठक में 1.40 रुपए प्रति इक्विटी शेयर अर्थात अंकित मूल्य के 14.00% की दर से अंतरिम लाभांश घोषित किया था। वर्तमान में, एनएचपीसी के पास आठ लाख से अधिक शेयरधारक हैं और वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कुल अंतरिम लाभांश का भुगतान 1406.30 करोड़ रुपए रहा है । कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 502.25 करोड़ रुपए के कुल आउटफ्लो के साथ 0.50 रुपए प्रति शेयर के अंतिम लाभांश के अतिरिक्त वर्ष 2021-22 के लिए 1315.90 करोड़ रुपए के कुल आउटफ्लो के साथ 1.31 प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश का भुगतान किया था । इस प्रकार, वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 1818.15 करोड़ रुपये के कुल आउटफ्लो के साथ प्रति शेयर 1.81 रुपए के कुल लाभांश का भुगतान किया गया था। सीपीएसई के पूंजी पुनर्गठन के संबंध में, निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के दिनांक 27 मई, 2016 की दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रत्येक सीपीएसयू को कर पश्चात लाभ(पीएटी) के 30% या निवल मूल्य के 5% की दर से , जो भी अधिक हो, न्यूनतम वार्षिक लाभांश का भुगतान करना अपेक्षित है। उक्त दिशा-निर्देशों के अनुसार, एनएचपीसी ने 1818.15 करोड़ रुपए के कुल लाभांश का भुगतान किया है जोकि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए कंपनी के निवल मूल्य का 5.43% है। एनएचपीसी ने वित्तीय वर्ष 2023 के समाप्त नौ माह में 3264.32 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था, जबकि पिछले वर्ष की इस अवधि में यह 2977.62 करोड़ रुपए था। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 3537.71 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

22 hours ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

1 day ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

3 days ago

पच्छाद में दो बसों की जोरदार टक्कर, HRTC बस क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचे यात्री

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में दो बसों की टक्कर का मामला सामने…

3 days ago

अचानक आया मौत का पत्थर! चलती कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, 2 घायल

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन जिले के भराड़ीघाट के समीप मंगलवार को नेशनल हाईवे-205 पर एक…

3 days ago

पहाड़ी दरकी, मलबे में फंसी सवारियों से भरी HRTC बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। ऊना। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी मार्गों पर…

3 days ago