मुख्य समाचार

चंबा : चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसकार्यक्रम आयोजित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

चमेरा पावर स्टेशन- I में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर पावर स्टेशन में पदस्थापित महिला कार्मिकों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौर हो कि हर वर्ष 8 मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जाता है, मगर इस बार आठ मार्च को होली पर्व के अवकाश होने के  चलते कार्यक्रम का आयोजन पूर्व में किया गया। कार्यक्रम में चमेरा पावर स्टेशन- I की सभी महिला कार्मिकों ने भाग लिया तथा नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे । इस अवसर पर चमेरा पावर स्टेशन-I के समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) सुप्रकाश अधिकारी ने सभी महिला कार्मिकों को आगामी ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ की बधाई दी और कहा कि महिलाएं समाज का एक अहम हिस्सा हैं । खेल जगत से लेकर मनोरंजन तक और राजनीति से लेकर सैन्य व रक्षा मंत्रालय तक में महिलाएं न केवल शामिल हैं बल्कि बड़ी भूमिकाओं में हैं । जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में, एनएचपीसी  ने समान अवसर के अधिकार जैसी नीतियों को संस्थागत रूप दिया है। एनएचपीसी अपने कार्मिकों  के बीच समानता और विविधता को बढ़ावा देता है। यह अपनी स्थापना के बाद से सभी स्तरों पर महिला कार्मिकों को समान अवसर प्रदान करता रहा है। इस अवसर पर समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) द्वारा पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, विद्युत मंत्रालय  के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न अंतर सीपीएसयू (केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं  में अपना उत्कृष्ट योगदान देने हेतु चमेरा पावर स्टेशन- I की दो कार्मिकों – इन्दु शर्मा, सहायक  प्रबंधक (आईटी) एवं कमलेश, प्रोग्रामर को सम्मानित भी किया। चमेरा पावर स्टेशन-I के समूह महाप्रबंधक (प्रभारी)  के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए उपरोक्त कार्यक्रम में महिला कार्मिकों की उत्साहवर्धक उपस्थिति एवं सक्रिय प्रतिभागिता से यह कार्यक्रम सफल रहा। इस मौके पर अशोक कुमार नेलातुरी, महाप्रबंधक (ईएंडसी), भारती गुप्ता, महाप्रबंधक (सिविल) तथा एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

7 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

7 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

8 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

9 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

9 hours ago