मुख्य समाचार

चंबा : रा.व.मा.विद्यालय बरौर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान पर कार्यशाला आयोजित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरौर में  राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विशेष व्याख्यान सत्रों का आयोजन किया गया । इन सत्रों के दौरान राजकीय महाविद्यालय चंबा के सहायक प्रोफेसर अविनाश व सह प्रोफेसर डॉ हेमन्त पाल स्त्रोत व्यक्तियों के रूप में उपस्थित रहे। इस संदर्भ में विद्यालय  प्रधानाचार्य सुमन सिंह बिजलवान ने कहा कि अपने व्याख्यान में स्त्रोत व्यक्तियों ने अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों के साथ सांझा की । उन्होंने विद्यार्थियों को करियर संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की । इसके इलावा विद्यार्थियों को विज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विज्ञान का मानव जीवन पर प्रभाव, विभिन्न अविष्कार, विभिन्न खोजें, विज्ञान में समय के साथ हो रहा बदलाव, विज्ञान का सामाजिक, भौतिक व मानसिक विकास में योगदान, अंधविश्वास, अवधारणाएं, बहम, विभिन्न अवधारणाओं का वैज्ञानिक आधार संबंधी अपना वक्तव्य रखा । उन्होंने विद्यार्थिओं को भविष्य के कार्यकलापों संबंधित प्रेरणादायक विचार रखे। उन्होंने कहा कि विज्ञान का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। पुरातन काल से आधुनिक समय तक विज्ञान की अनंत उपलब्धियां रही हैं जो हमारे विकास में सहायक सिद्ध हो रही हैं । समय व विज्ञान के साथ हो रहे अभूतपूर्व विकास के साथ आज जरूरत है हमें अपने मूल्यों व संस्कृति को  भी संजो कर रखें तथा राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाएं । विज्ञान के क्षेत्र में कुछ सृजनात्मक करें, सकारात्मक करें ताकि अपने परिवार, क्षेत्र, संस्थान का नाम रोशन हो सके । उन्होंने कहा कि आधुनिक समय विज्ञान और प्रौद्योगिकी का है। जीवन से जुड़े विभिन्न क्षेत्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से अछूते नहीं है। असल में आज हमारे देश में अंधश्रद्धा और अंधविश्वास विकास के राह में बाधक बनकर खड़े है। सूचना क्रांति और वैज्ञानिक युग के जीवन व्यतीत करने के बावजूद भी हमारे समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग आज भी निर्मूल धारणाओं और अंधविष्वासों से घिरा हुआ है। इनमें अषिक्षित और पढ़े-लिखे दोनों ही प्रकार के लोग षामिल हैं। आज समय है विज्ञान के चमत्कारों का उपयोग करते हुए लोगों में वैज्ञानिक चेतना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने का उनमें विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने का । उन्होंने भारत सरकार के महत्वकांक्षी राष्ट्रीय  आविष्कार अभियान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों का यथासंभव उत्तर देकर निवारण किया । इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों में कुलदीप चौहान, पंकज गुप्ता, विशाल कुमार, अजय भंडारी, अशरफ अली व कमल सिंह उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। …

3 hours ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 8.51 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ) , इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में…

4 hours ago

RDG कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है: केंद्र सरकार पर विनय कुमार का हमला

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार…

4 hours ago

भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े पर बड़ा वार, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में भर्ती और सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल पर लगाम कसने…

7 hours ago

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

2 days ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

2 days ago