मुख्य समाचार

राजगढ़ : राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में आज सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हुआ। इस शिविर का आरंभ 24 फरवरी 2023 को महाविद्यालय परिसर में हुआ जिसमें 49 स्वयंसेवीयो ने भाग लिया। यह शिविर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘युवा उत्साह नए भारत का ‘थीम पर आधारित था। इस शिविर में स्वयंसेवीयो को 5 समूहों में बांटा गया था जिसमें भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, खुदीराम बोस, मंगल पांडे तथा शिवाजी शामिल थे। इस शिविर में शेखर तथा ईषा अत्री को यूनिट कमांडर बनाया गया। इस शिविर के दौरान स्वयंसेवीयो ने नेरी गांव को आर्थिक एवं सामाजिक सर्वेक्षण हेतु गोद लिया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, बौद्धिक तथा आध्यात्मिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम दिन विकल्प ठाकुर युवान फाउंडेशन के अध्यक्ष मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे जिन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने एवं कर्मयोग से संबंधित जानकारी दी। दूसरे दिन प्रोफेसर दिनेश सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय सराहां ने स्वयंसेवी को आधुनिकता की चुनौतियां व मोबाइल फोन के दुरुपयोग से दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद प्रोफेसर निवेदिता पाठक ने विद्यार्थियों को जैवविविधता की जीवन पर प्रभाव के बारे में जागरूक किया। डॉक्टर पवन शर्मा, डॉक्टर अभिषेक एवं डॉ. पंकज शर्मा भी रिसोर्स पर्सन के रूप में शिविर के दौरान उपस्थित रहे जिन्होंने विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान, सिविल सेवाओं व जैवविविधता व भोजन की गुणवत्ता पर विद्यार्थियों से चर्चा की। इस शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एसके गांधी रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

11 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

12 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

12 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

13 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

13 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

14 hours ago