मुख्य समाचार

चंबा : एचपीसीए प्रतिभाशाली युवाओं को करवाएगी क्रिकेट के सात कोर्स का प्रशिक्षण

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए ) की ओर से प्रतिभाशाली युवाओं को क्रिकेट खेलने के अतिरिक्त खेल आयोजन से जुड़े सात कोर्स करवाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत इच्छुक युवा  6 मार्च तक जिला क्रिकेट संघ चंबा के हेल्पलाइन नंबर और ई मेल आईडी पर आवेदन कर सकते हैं। इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट संघ चंबा के संयोजक मनुज शर्मा ने बताया कि इनमें एचपीसीए लेवल ओ कोर्स अंपायर, स्कोरर कोर्स, मैच रैफरी कोर्स, ट्रेनर कोर्स, वीडियो एनालिस्ट कोर्स तथा साइड आर्म स्पेशलिस्ट कोर्स शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लेवल ओ अंपायर कोर्स पुरुष व महिला वर्ग के लिए होगा। इसके लिए आवेदन करने वालों की पृष्ठभूमि क्रिकेट की होनी चाहिए। आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही उनके पास हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र होना चाहिए। लेवल ओ स्कोरर कोर्स के लिए भी अंपायर के लिए मांगी गई योग्यता होनी चाहिए। पुरुष व महिलाएं आवेदन कर सकते हैं। एचपीसीए मैच रैफरी कोर्स के लिए केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जो कि राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तर पर क्रिकेट खेले हों। ग्रेजुएट आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान हो। इसकी आयु सीमा 55 वर्ष से कम हो। साथ ही हिमाचली बोनाफाइड होना जरूरी है। एचपीसीए लेवल ओ ट्रेनर कोर्स के लिए आवेदनकर्ता के पास फिजिकल एजुकेशन की बैचलर डिग्री होनी चाहिए। खिलाड़ियों के साथ कड़ा अभ्यास करने में सक्षम हो। प्रृष्ठभूमि क्रिकेट की हो। आयु सीमा 45 वर्ष से कम है है। हिमाचली बोनाफाइड होना चाहिए। पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।  एचपीसीए लेवल ओ कोच कोर्स के लिए महिला व पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तर पर क्रिकेट खेल चुके हों। शारीरिक तौर पर फिट हों। आयुसीमा 45 वर्ष से कम है तथा हिमाचली बोनाफाइड होना जरूरी है। एचपीसीए लेवल ओ वीडियो एनालिस्ट कोर्स के लिए पुरुष आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता को कंप्यूटर का अच्छा-खासा ज्ञान होना चाहिए तथा क्रिकेट की भी समझ होनी चाहिए। 45 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं। बोनाफाइड हिमाचली होना जरूरी है। वहीं, साइड आर्म स्पेशलिस्ट के लिए पुरुषों के आवेदन मांगे गए हैं। आवेदनकर्ता की पृष्ठभूमि क्रिकेट की हो, 40 वर्ष से कम आयु हो तथा हिमाचली बोनाफाइड हो। आवेदन करने के इच्छुक हेल्पलाइन नंबर 94186-02020 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिला क्रिकेट संघ की वेबसाइट एसईसीवाईडीसीएचंबा@जीमेलडॉट (secydcachamba@gmail.com) कॉम पर भी संपर्क कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद सभी आवेदनकर्ताओं को जिला क्रिकेट संघ की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेहतर करने वाले आवेदकों का चयन एचपीसीए की ओर से दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

6 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago