मुख्य समाचार

सिरमौर : 15 मार्च से 30 जून तक लगेंगे ठीकरी पहरा – आर.के. गौतम

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि फायर सीजन 2023-24 के दृष्टिगत वनों में आगजनी की संभावित घटनाओं को देखते हुए सिरमौर जिला में 15 मार्च से 30 जून 2023 तक ठीकरी पहरा (नाईट पेट्रोलिंग) आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि ठीकरी पहरे के लिए सभी ग्राम पंचायत, अधिसूचित एरिया समिति, नगर परिषद और नगर पंचायतों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटनाओं की सूचना और इस पर नियंत्रण पाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों की सहायता हेतु सभी सम्बन्धित ग्राम पंचायतें, अधिसूचित एरिया समिति, नगर परिषद और नगर पंचायतों के प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में योग्य व्यस्क पुरूषों की सहायता से ठीकरी पहरा लगाना सुनिश्चित बनाएंगे। उपायुक्त ने आगामी फायर सीजन के दृष्टिगत जिला के सभी नागरिकों से सचेत रहने और वनों में आगजनी की घटना की तुरंत जानकारी अग्निशमन विभाग को देने का भी आग्रह किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

9 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago