मुख्य समाचार

चंबा : पंचायत भनौता के हडो़ठा गांव के प्रतिनिधिमंडल ने की नीरज नैय्यर से शिष्टाचार भेंट

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर की अगुवाई  में ग्राम पंचायत भनौता के हडो़ठा गांव के प्रतिनिधिमंडल ने सदर विधायक नीरज नैयर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान किसान सैल चंबा अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। पंचायत भनौता प्रतिनिधिमंडल ने सर्वसम्मति से विधायक नीरज नैयर समक्ष हडो़ठा से टिकट व कुन्ना का टाला, काली माता मंदिर तक सड़क निर्माण करवाने की मांग रखी। जिस पर सदर विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग चंबा के अधिकारियों  संबंधित सड़क मार्ग के लिए जल्द सर्वे करवाने के निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र मे अभी तक लगभग 50 से अधिक सड़कों की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए थे। जिनमें से अधिकांश सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि स्थानीय लोगों की चिर लंबित मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल विधायक महोदय से मिला। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने जल्द ही सड़क निर्माण को लेकर सर्वे करवाने के निर्देश दे दिए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

11 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

12 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

12 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

12 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

14 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

14 hours ago