मुख्य समाचार

धर्मशाला : तिब्बत सरकार चल सकती है तो सेंट्रल यूनिवर्सिटी क्यों नहीं : सुधीर शर्मा

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

हिमाचल की एकमात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी पिछले 15 साल से सियासत में फंसकर रह गई है। इसके कैंपस को लेकर धर्मशाला, देहरा और शाहपुर में जमकर सियासत हुई है। अब इसपर सियासत नहीं होने दी जाएगी। यह बात धर्मशाला से विधायक व पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने आज धर्मशाला में प्रेस बयान में कही।  सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि मैक्लोडगंज से तिब्बत की निर्वासित सरकार चल सकती है, तो सेंट्रल यूनिवर्सिटी क्यों नहीं। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला एकमात्र ऐसा शहर है जहां से पूरा तिब्बत देश चलता है। तमाम सुरक्षा एजेंसियां यहां हैं। धर्मशाला में बीएड कालेज, जेबीटी संस्थान भी है। शहर में छात्रों के लिए विश्व स्तरीय कोचिंग सेंटर हैं। इस शहर में दुनिया का सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम है। एक हजार होटल है। इनमें से कइयों में फाइव स्टार फैसिलिटी है। धर्मशाला में ये सारी सुविधाएं इस शहर को औरों से अलग बनाती हैं। सीयू का कैंपस धर्मशाला में होने से छात्रों और शिक्षकों को एक एजुकेशन का माहौल मिलेगा।  जब केंद्र सरकार ने 2009 में 13 केंद्रीय विश्वविद्यालयों को मंजूरी दी थी, तो उसी समय धर्मशाला के खिलाफ साजिशें शुरू हो गई थीं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला से सेंट्रल यूनिवर्सिटी को दूर करने के दोषी भाजपा नेता हैं। उन्होंने इस मसले पर हमेशा जनता को डबल क्रॉस किया है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि पिछले पांच साल हिमाचल और दिल्ली में भाजपा की सरकार थी, तो इस प्रोजेक्ट को क्यों आगे नहीं बढ़ाया गया। भाजपा नेताओं में इच्छाशक्ति की कमी है। उनके सांसदों और विधायकों के इस मसले पर गोलमोल बयान आते हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिशों से बेपरवाह कांग्रेस ने ही धर्मशाला में मुख्य कैंपस धर्मशाला में बनाने के लिए 700 एकड़ जमीन मंजूर की थी। उसके बाद राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद कैंपस धर्मशाला से देहरा ले जाने का प्रयास शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुका है। धर्मशाला के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

8 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

8 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

9 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

9 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

11 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

11 hours ago