अपराध /दुर्घटना

सिरमौर : सड़क हादसे में गई राज्य पुरस्कार प्राप्त जय प्रकाश की जान

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

श्री रेणुका जी के साथ लगते गांव कैंथला निवासी जय प्रकाश की बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी | घायल अवस्था में जय प्रकाश को ददाहु हॉस्पिटल लाया गया, सर की चोट गंभीर होने से उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन तथा वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। परंतु कल रात को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शिक्षा जगत में उनके इस तरह जाने से गहरा असर पड़ा है। 2018 में  शिमला में आयोजित शिक्षक दिवस पर उन्हें बेस्ट टीचर तथा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शालीन और सरल स्वभाव के दिवंगत जय प्रकाश हमेशा ही बच्चों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और उनके लिए पढ़ाई के साथ साथ स्मार्ट क्लासेज, स्कूल का सौंद्रीयकरण करना, अतिरिक्त सह पाठयक्रम गतिविधियों करवाते रहते थे। वह अल्पायु में इस संसार को छोड़कर अपने पीछे 4 वर्षीय बेटा और 2 बैटिया छोड़ गए है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को चंडीगढ़ पीजीआई में उपचाराधीन जय प्रकाश का देहांत हो गया है और मृतक का पोस्टमार्टम करके शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक जय प्रकाश का गिरी नदी किनारे पर अंतिम संस्कार किया गया जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद रहे, अंतिम विदाई देते हुए हर व्यक्ति की आंखे नम दिखी।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

1 hour ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

2 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

12 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

22 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago