मुख्य समाचार

सिरमौर : सूखे के दृष्टिगत पशुचारा और पेयजल पर विशेष फोकस – आर.के.गौतम

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार प्रबोध सक्सेना के साथ आज आयोजित ऑनलाईन मीटिग में उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने जिला में कम वर्षा के कारण सूखे से हुए नुकसान के आकलन तथा सूखे से निपटने के लिए समुचित मात्रा में पेयजल एवं पशुचारा उपलब्ध करवाने और आगजनी की घटनाओं की रोकथाम सम्बन्धी तैयारियांे के बारे में जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि कम वर्षा के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्तर पर जिला में सूखे से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और इस संदर्भ में शीघ्र रिपोर्ट सरकार को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप, कृषि, बागवानी, पशुपालन, सिंचाई, अग्निशमन आदि प्रमुख सभी विभागों को निर्देश किए गए हैं कि वे सूखे के दृष्टिगत अग्रिम रूप से सभी आवश्यक प्रावधान पूरा करें। उन्होंने कहा कि जिला में सूखे के दृष्टिगत समुचित मात्रा में पशुचारा और पेयजल उपलब्ध करवाने और आगजनी की घटनाओं की रोकथाम पर विशेष फोकस किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि सभी सम्बन्धित अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित सभी आवश्यक प्रबंध पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी गर्मियों के दृष्टिगत भी सभी विभागों विशेषकर जल शक्ति और अग्निशमन विभागों को  अपनी-अपनी तैयारियां समय पर मुकम्मल करने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति सिरमौर विशाल जसवाल, पशु पालन विभाग की उप निदेशक डॉ. नीरू शबनम, उप निदेशक कृषि राजेन्द्र ठाकुर, उप निदेशक बागवानी सतीश शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

4 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

4 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

6 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

6 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

6 hours ago