मुख्य समाचार

किन्नौर : ग्राम पंचायत चांसू में नशा मुक्ति कार्यशाला का हुआ आयोजन

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

नेहरू युवा केंद्र किन्नौर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार के तत्वावधान में ग्राम पंचायत चांसू में नशा निवारण कार्यशाला का आयोजन आज पंचायत भवन चांसू में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने कहा कि नशा आज की स्थिति में युवाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। इस चुनौती से पूरे समाज को साथ मिलकर लड़ने की आवश्यकता है। इसमें न केवल युवा बल्कि बुजुर्ग बड़े छोटे सबको साथ मिलकर कार्य करना होगा यदि हम सब मिलकर इसे हटाने का निर्णय कर लेंगे तो तब वह दिन दूर नहीं जब किन्नौर पूर्णतया नशा मुक्त हो जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सांगला अनिल कुमार ने विभिन्न प्रकार के नशो पर विस्तार से प्रतिभागियों को जानकारी दी। उन्होंने सब अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें ताकि युवा पीढ़ी नशे की ओर काम अग्रसर हो । उन्होंने नशा निवारण में पुलिस से कहीं ज्यादा समाज के योगदान को बताया है । इस दौरान महिला मंडल के द्वारा एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बीरबल सिंह, उच्च विद्यालय से कुंदन भट, महिला मंडल प्रधान प्रेम कान्ता, युवा मंडल प्रधान रविकांत,उप प्रधान धर्म, ठाकुर सेन, अंकित इत्यादि उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

2 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

2 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

2 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

9 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

10 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

20 hours ago