मुख्य समाचार

राजगढ़ : हाब्बी मान सिंह कला केंद्र में हुआ लोक नाट्य का मंचन

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

आसरा संस्था के प्रभारी जोगेंद्र हाब्बी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि आसरा संस्था जालग, पझौता द्वारा जालग स्थित हाब्बी मान सिंह कला केंद्र में 26 फरवरी 2023 को एक मंचीय प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन में आसरा संस्था द्वारा गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत तैयार की गई विधाओं का मंचन किया गया। इस मंचीय प्रदर्शन की मुख्य प्रस्तुति लोकनाट्य स्वांग पांजो भाई रा झाजड़ा की रही। कार्यक्रम का शुभारंभ लोक वादक कलाकारों द्वारा नौगत वादन से किया गया। इसके पश्चात कलाकारों ने लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पांजो भाई रा झाजड़ा लोकनाट्य रहा। इस लोकनाट्य में पिता के पांच बेटे हैं और वह पांचों कुंवारे होते हैं। पांच पुत्र अलग-अलग काम करते हैं। इनमें नाई, दर्जी मोची, सुनार का काम करते हैं और इनमें से एक भाई सैनिक होता है। पांचो भाई एक युवती के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखते हैं और वह युवती बारी बारी से उन सभी की बात सुनती है और बाकी सभी को नकार के सैनिक के साथ विवाह करने के लिए राजी हो जाती है। लोकनाट्य में पांचों भाइयों का बारी बारी से युवती से संवाद हास परिहास व मनोरंजन का मुख्य कारण बनता है। जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। पांजो भाई रा झाजड़ा के स्वांग में नांईं की भूमिका में संदीप और दर्जी की भूमिका में चमन, मोची की अदा में गोपाल, सुनार की भूमिका में अमी चन्द और सैनिक की भूमिका में जितेंद्र के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। लोक नाट्य में सरोज ने सभी पात्रों के साथ हास्य व्यंग्य संवाद करके इस लोकनाट्य को और अधिक आकर्षक बनाया। आसरा संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रामलाल गोपाल अमीचंद जितेंद्र चमन संदीप कृष्ण मुकेश हंसराज सुनील अमन ओमप्रकाश अनिल सरोज अनु लक्ष्मी सुनपति हेमलता सीमा आदि कलाकारों ने भाग लिया। इस मौके पर संस्था के गुरु पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने कहा कि आसरा संस्था द्वारा प्रतिवर्ष लोक विधाओं का प्रशिक्षण कलाकारों को प्रदान किया जाता है। जिसके अंतर्गत लोक नृत्य एवं लोकनाट्य का प्रशिक्षण कलाकारों को प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि आसरा संस्था के कलाकार बधाई के पात्र हैं जो प्रशिक्षण में तैयार की जा रही विधाओं को सीखने का पूरा प्रयास करते हैं और उन्हें मंचीय प्रस्तुतियों के लिए और अधिक आकर्षक बनाते हैं। आसरा संस्था का यह प्रयास है कि विलुप्त होते जा रहे लोक नृत्य एवं लोकनाट्यों को युवा कलाकारों को सिखाकर आम जनमानस के समक्ष उसका प्रदर्शन करके आज की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

31 minutes ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

46 minutes ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

2 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

2 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

2 hours ago

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

6 hours ago