मुख्य समाचार

रामपुर : बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर बुशहर में राणा द वाइपर को किया गया सम्मानित

रामपुर (मैं भी पत्रकार),

बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर पदम बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 23 से 26 फरवरी तक अभूतपूर्व स्तर की अखिल भारतीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के पहले फिटनेस यूट्यूब व घरेलू जिम संस्थापक कमलकांत राणा जिन्हें सोशल मीडिया पर राणा द वाइपर के नाम से जाना जाता है। कमलकांत राणा ने बताया कि उनका एकमात्र अभियान है कि युवाओं को नशे से दूर और फिटनेस के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें इसके लिए वह अपने यूट्यूब चैनल राणा द वाइपर के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं। जिसके लिए उन्हें यहां पर स्पेशल गेस्ट के रूप में समानित किया गया। जिसके लिए वह बुशहर बॉक्सिंग क्लब का व विनोज नेगी, एसडीएम प्रशासन पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जो की हमेशा ही बुशहर में युवाओं के लिए नशे से दूर रहने के लिए बेहतर कार्य कर रहे है। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इस प्रयास का मुख्य विषय युवाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देना और इसके साथ ही बुशहर बॉक्सिंग क्लब मिशन को बढ़ावा देने और युवाओं के साथ-साथ समाज और देश पर खेलों के सकारात्मक प्रभाव का संदेश फैलाने के लिए पंचायत राज संस्थानों, नागरिक निकायों और महिला मंडलों सहित कई हितधारकों के संचयी प्रयासों को मिलाकर एक मशाल यात्रा भी कर रहा है। बुशहर बॉक्सिंग क्लब स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की अमर विरासत को श्रद्धांजलि देना चाहता है, जिनकी स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके समापन पर मुख्यातिथि विधायक रामपुर बुशहर नन्दलाल उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

7 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

7 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

8 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

15 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

16 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago