अपराध /दुर्घटना

शिमला : ठियोग में चिट्टे का एक बड़ा सप्लायर लगा पुलिस के हाथ

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

जिला शिमला में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी को कार्यभार संभाले हुए कुछ ही समय हुआ है। लेकिन नशे को खत्म करने के खिलाफ जो मुहिम उनके द्वारा छेड़ी गई थी उसमें कहीं न कहीं कामयाबी मिल रही है। वहीं शिमला पुलिस प्रशासन अंतरराज्य ड्रग तस्कर रैकेट को तोड़ने की ओर प्रयत्नशील है। इस मुहिम के तहत मुख्य कार्य के रूप में ड्रग्स की सप्लाई चेन को रोकना है। ठियोग डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुऐ बताया कि बीती रात को एक बड़ी सफलता मिली। जिसमे गश्त और चेकिंग के दौरान जब पुलिस पार्टी फागू चौक के निकट थी, तभी 2 युवक बाइक पर सवार होकर आए। पुलिस को देखते ही उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस द्वारा जब उनकी चेकिंग की गई तो उस दौरान उनसे 11.83 ग्राम चिट्टा/हीरोइन बरामद हुआ। जिस पर केस एफआईआर नंबर 40 /23 अंतर्गत धारा 21,29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत थाना ठियोग में किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। दोनों आरोपी बाहरी राज्य से तालुक रखते हैं।  प्रारंभिक जांच पर पाया गया कि आरोपी शिमला का एक बड़ा चिट्टे का सप्लायर है और इस तस्करी में 2020 से लगा हुआ है तथा आगामी तफ्तीश अभी जारी है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

6 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

6 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

7 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

7 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

7 hours ago