मुख्य समाचार

सराहां : सराहां में ओबीसी विभाग और कांग्रेस मंडल की मासिक बैठक संपन्न

सराहां (निशेष शर्मा/संवाददाता),  

विश्रामगृह सराहां में ओबीसी विभाग और कांग्रेस मंडल की मासिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान द्वारा की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें ओबीसी के प्रमाण पत्र की वैधता को बढ़ाना। कम से कम ओबीसी प्रमाण पत्र की वैधता को 10 साल तक बढ़ाया जाए यह प्रस्ताव भी इस बैठक में रखा गया। इस बैठक में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष आनंद परमार पच्छाद कांग्रेस की नेत्री दयाल प्यारी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की सचिव राजेश्वरी शर्मा, जिला परिषद नीलम शर्मा, ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष सतेंद्र नेहरू, पूर्व जिला परिषद सदस्य शकुंतला चौहान व अन्य सभी पदाधिकारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ओबीसी विभाग ब्लॉक के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पच्छाद में कांग्रेस पार्टी के ओबीसी विभाग को वह मजबूत करेंगे और बूथ लेवल पर हर एक कार्यकर्ताओं से मिलेंगे ताकि कांग्रेस पार्टी को और मजबूत किया जा सके आने वाले चुनाव के लिए।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

16 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

19 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

23 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago