मुख्य समाचार

चंबा : कर्मचारी चयन आयोग का भंग किया जाना सराहनीय कदम : करतार सिंह ठाकुर

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनते ही प्रदेश की जनता के हित में कई ऐसे महत्वपूर्ण व कड़े निर्णय लिए जा रहे हैं। जिस कारण उन्हें निकट भविष्य में सदा एक नीतिवान नेता के रूप में जाना जाएगा। यह उद्गार चंबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता संभालते ही कहा था कि उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता की कमान संभाली है जिस वचन पर वे पूरे खरे उतर भी रहें हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार मे पुलिस पेपर लीक सहित हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग मे पिछले तीन सालों से भी लंबे अरसे से परीक्षा प्रश्न पत्र लीक करके बेचने का गोरखधंधा फलफूल रहा था। जिसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उनके मंत्रिमंडल सहित जांच ऐजेसिंयो ने अपनी दूरदर्शी सूझबूझ से बेनकाब करके लाखों बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय को पूरी तरह से रोक दिया है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के हमीरपुर चयन बोर्ड के बंद किए जाने वाले फैसले को नाजायज ठहराने वाले ब्यान को प्रदेश बेरोजगारों के हित मे गैर जिम्मेदाराना करार दिया है। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता  की पूर्व भाजपा सरकार पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं को सरक्षण देती रही है जिस कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारी चयन आयोग का पूर्ण रूप से भंग किया जाना बिलकुल न्यायोचित है, क्योंकि जिस संस्थान की प्रतिष्ठा वचनबद्धता और विश्वसनीयता पर उंगली उठने लगे उस संस्थान का व्यवस्था से बाहर होना ही प्रदेश की जनता और बेरोजगारों के हित में था। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा अंबुजा और एसीसी सीमेंट प्लांट और ट्रक आपरेटरों के बीच माल भाड़े के मामले पर 67 दिनों से चल रहे लंबे गतिरोध को सुलझाने की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा किसी भी मसले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों की वस्तु स्थिति और हर पहलू को जान लेना भी जरूरी होता है अतः लें समय से चल रहे। इस मसले को सुलझा कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फिर अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण का परिचय दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान मे भाजपा के नेता जगह जगह डिनोटिफाइ किए संस्थानों को लेकर आम जनता को भ्रमित करके हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं और 10 गांरटियों को लेकर ब्यानबाजी कर रहे हैं तो वे बतायें की पूर्व भाजपा सरकार मे जनता से किए किन किन वादों को उन्होंने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को धैर्य और विवेक से काम लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर विस्वास करना चाहिए क्योंकि चुनावी घोषणापत्र में किए गए हर वादे को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी और आत्मनिर्भरता के मामले मे हिमाचल प्रदेश को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी मे स्थापित करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

22 hours ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

1 day ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

2 days ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

2 days ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

2 days ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

3 days ago