मुख्य समाचार

किन्नौर : सापनी के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया पौधारोपण

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी सापनी द्वारा आपने के विभिन्न भूस्खलन वाले क्षेत्रों में पौधारोपण किया गया। यह जानकारी देते हुए रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी सापनी के अध्यक्ष ईश्वर ज्ञान नेगी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत ग्राम सापनी के विभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों पौधारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि भूमि कटाव की संभावना वाले क्षेत्रों में भी पौधारोपण किया गया। इस दौरान रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी सापनी के अध्यक्ष ईश्वर ज्ञान नेगी ने सोसाइटी के सभी सदस्यों का इस पौधारोपण में सहयोग देने के लिए धन्यवाद भी किया है वह फॉरेस्ट डिपार्मेंट का भी धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि फारेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा उन्हें समय पर पौधा दिया गया जिस पर वे इस पौधारोपण का आयोजन कर पाए। इस पौधारोपण में निशांत नेगी, गिरीश नेगी, कमलेश नेगी, मोहन कुमार नेगी, ठाकुर ज्ञान नेगी, सत्य प्रकाश उपस्थित रहे। रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी सापनी के अध्यक्ष ईश्वर ज्ञान नेगी ने बताया कि रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी भविष्य में भी सामाजिक कल्याण के कार्य को पूरी पारदर्शिता निष्पक्ष निष्ठा के साथ करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

4 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

7 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

11 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago