मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता), )
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज छोटी काशी मंडी भोलेनाथ के रंग में रंग गई है। जिला मंडी के नाचन क्षेत्र के प्रसिद्ध पांडवकालीन महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में रात 12 बजे से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरु हो गई। भोले के भक्तों का जय भोलेनाथ, बम-बम भोले के उदघोषों से मंदिर का प्रांगण गुंजायमान हो रहा है। बता दें कि प्राचीन कथा के अनुसार इस महादेव मंदिर का निर्माण पांडवों द्वारा किया गया था। मंदिर के पुरातन इतिहास के चलते लोगों की यहां विशेष आस्था है। जानकारी देते हुए सनातन धर्म शिव मंदिर सेवा समिति महादेव के उप प्रधान बालक राम ने कहा कि जिला के शिवालयों में पांडवकाल के इस शिव मंदिर का जिला में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि महादेव शिव मंदिर में शिवलिंग स्वयंभू है। महाशिवरात्रि पर्व यहां पांडवों के समय से परम्पराओं के अनुसार मनाया जाता है। बालक राम ने कहा कि मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु रात को 12 बजे ही आने शुरू हो गए थे। महाशिवरात्री के दिन मंदिर में 4 पहर की आरती व विशेष पूजा की जाती है।
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…
मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…