ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
ददाहू के साथ लगते शीतला मार्ग पर खराड़ी गांव के पास एक ट्रैक्टर गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल बताए जा रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रैक्टर रेत बजरी ढोने किसी ठेकेदार के काम पर लगा हुआ था जिसमें यह दोनों व्यक्ति काम पर लगे हुए थे मृतक में 20 वर्षीय सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। जो कि खराड़ी गांव का रहने वाला था जबकि कटाह निवासी वीरेंद्र व अन्य एक व्यक्ति घायल हुए है। इन दोनों घायलों का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि कटाह शीतला मार्ग पर एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला दर्ज हुआ है, जिसमें एक युवक की मृत्यु व दो अन्य व्यक्ति घायल हुए है। मृतक युवक का कल पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।


