मुख्य समाचार

सिरमौर : सिरमौर के 25 युवाओं को हिमकॉन देगा टूरिस्ट गाईड प्रशिक्षण

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा सिरमौर जिला के 25 युवाओं (जनरल केटेगरी) को हिमकॉन शिमला के माध्यम से 28 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक पांच दिवसीय टूरिस्ट गाईड प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिये इच्छुक अभ्यर्थी सिरमौर जिला का निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 18 से 45 साल के बीच तथा शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। टूरिस्ट गाईड का यह प्रशिक्षण सहायक पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन दो-सड़का में प्रदान किया जाएगा। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिये आवेदन सादे कागज़ पर किया जा सकता है। इसमें नाम, पिता का नाम, आयु, पता, संपर्क नम्बर तथा ईमेल व शैक्षणिक योग्यता लिखी होनी चाहिए। चरित्र प्रमाण पत्र भी अभ्यर्थी के पास होना चाहिए। आवेदन 25 फरवरी 2023 तक जिला पर्यटन अधिकारी नाहन के कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। आवेदन के साथ दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, शैक्षणिक योग्यता व आयु का प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा वोटर कार्ड अथवा राशन कार्ड की प्रति या थ्ुर अन्य स्थाई पता प्रमाण के अलावा हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र भी संलग्न करने हांगे। उधर, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी सिरमौर ने बताया कि बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के 25 अभ्यर्थियों के लिए पांच दिवसीय टूरिस्ट गाईड का प्रशिक्षण 21 फरवरी से प्रारम्भ हो रहा है जो कि 25 फरवरी 2023 तक सहायक पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन दो-सड़का में प्रदान किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिये हिमकॉन शिमला के वरिष्ठ प्रबंधक विनीत सहगल को उनके मोबाइलन्म्बर 94180-07460 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षण जिला पर्यटन अधिकारी नाहन के कार्यालय में प्रदान किया जाएगा।  

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

35 minutes ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

2 hours ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

2 hours ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

2 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

4 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

5 hours ago