मुख्य समाचार

सिरमौर : ददाहू महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू में कमांडेंट गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन, अग्निशमन विभाग नाहन और महाविद्यालय के सौजन्य से एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न आपदाओं से निपटने के गुर सिखाए गए। आपदा प्रबंधन टीम में कंपनी कमांडेंट सुरेश कुमार और अग्निशमन प्रशामक राम दयाल शर्मा ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को भूकंप, लैंडस्लाइड, आगजनी आदि दुर्घटनाओं से बचने के टिप्स बताए। आपदा प्रबंधन की टीम ने विद्यार्थियों के समक्ष मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदाओं से निपटने की जानकारी भी सांझा की। इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य नीलम कुमारी, कार्यक्रम के संयोजक सहायक आचार्य दिनेश शर्मा, रमेश शर्मा, मिल्ला राम, अधीक्षक धनवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, लिपिक, सुमित शर्मा, कनिष्ठ कार्यालय सहायक के अलावा गृह रक्षक व अग्निशमन विभाग के नौजवानो के साथ साथ महाविद्यालय के प्रथम द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी, मैदानी इलाकों में तेज धूप; 5 मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट), हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम को मौसम ने…

2 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल गिरिपार-आँजभोज की परिचय बैठक सम्पन्न, सरकार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ग्राम पंचायत राजपुर के दिघाली में आज भारतीय जनता युवा…

21 hours ago

परवाणू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 8.15 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने 26 फरवरी 2026 को…

22 hours ago

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 31 दिनों में 22 डिटेंशन आदेश

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27-02-2026 को जिला पुलिस शिमला ने पपील…

1 day ago

सिरमौर: मार्च 2026 के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने सिरमौर में…

1 day ago

सड़क किनारे रखे लोहे के चैनल चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन में सड़क किनारे रखे लोहे के चैनलों की चोरी…

1 day ago