मुख्य समाचार

चंबा : कांग्रेस ने आजादी के 75 सालों में देश के सर्वांगीण विकास की रखी आधारशिला

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर मे चल रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ने अब अपनी गति पकड़ ली है। वहीं चंबा विधानसभा क्षेत्र में भी इस अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न पंचायतों के वार्डों व पोलिंग बूथों तक जाकर आम जनता के साथ संपर्क बनाया जा रहा है और कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी विचारधारा के प्रति जन जन को अवगत करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ग्राम पंचायत सुगंल के सेई वार्ड, दवेली, कैला पचांयत के कैला वार्ड ग्राम पंचायत भनौता के चनेड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चंबा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक नीरज नैयर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान विधायक नीरज नैयर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी श्रेष्ठ विचारधारा के कारण आज देश की सबसे पुरानी पार्टी है। जिसने आजादी के 75 सालों में देश के सर्वांगीण विकास की आधारशिला रखी है। इसी कारण 21 वीं सदी का भारत पूरे विश्व पट्टल पर अपनी पहचान बनाने मे सफल हुआ है। वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी मे हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। पार्टी में लम्बे समय से निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उच्च पद सुशोभित करने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा के कारण ही कांग्रेस पार्टी हर श्रेणी के लोगों में आस्था की एक अटूट मिसाल पेश करती है। इन कार्यक्रमों के दौरान जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमेश पुरी, प्रवक्ता जगदीश हांडा, सेवादल पू्र्व अध्यक्ष अब्दुल गनी, महासचिव ओम प्रकाश, कपिल भूषण, ब्लॉक महासचिव भानू जस्रोटिया, महासचिव दीपक कुमार, मनोज काशव, अभिषेक कटोच, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, युकां ब्लॉक अध्यक्ष अनिल राणा, उपाध्यक्ष अरूण शर्मा, विशाल बनवाल, अल्पसंख्यक कांग्रेस राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष लियाकत अली, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ मलिक, सेवादल अध्यक्ष भूपेंद्र राजू,महासचिव मान सिंह, मनोज दिओड़, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश, राकेश कुमार, लीगल सैल अध्यक्ष शाकिर अली पवन कुमार, बीडीसी औडा़ रमेश शर्मा, राजेन्द्र ठाकुर, विजय मैहरा व मनोज कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Himachal Darpan

Recent Posts

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल गिरिपार-आँजभोज की परिचय बैठक सम्पन्न, सरकार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ग्राम पंचायत राजपुर के दिघाली में आज भारतीय जनता युवा…

16 hours ago

परवाणू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 8.15 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने 26 फरवरी 2026 को…

17 hours ago

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 31 दिनों में 22 डिटेंशन आदेश

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27-02-2026 को जिला पुलिस शिमला ने पपील…

20 hours ago

सिरमौर: मार्च 2026 के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने सिरमौर में…

20 hours ago

सड़क किनारे रखे लोहे के चैनल चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन में सड़क किनारे रखे लोहे के चैनलों की चोरी…

20 hours ago

सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई — दो घंटे में नाबालिग सुरक्षित बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 26.02.2026 को श्रीमति इन्द्रा निवासी तहसील ठियोग, जिला…

21 hours ago