मुख्य समाचार

कुल्लू : एबीवीपी कुल्लू ने दी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा आज 14 फरवरी को चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। 14 फरवरी 2019 को जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी ने श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर CPRF के काफिले में विस्फोटक लेकर जा रहे एक वाहन को टक्कर मार दी थी। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के अध्यक्ष सौरव नेगी ने कहा कि हम अपने वीर जवानों को याद करते हैं, जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान इकाई उपाध्यक्ष अनूप, सहसचिव चिराग, अमन, निशित, मुकेश मीनाक्षी, समीक्षा, पूर्णिमा तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल गिरिपार-आँजभोज की परिचय बैठक सम्पन्न, सरकार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ग्राम पंचायत राजपुर के दिघाली में आज भारतीय जनता युवा…

15 hours ago

परवाणू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 8.15 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने 26 फरवरी 2026 को…

16 hours ago

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 31 दिनों में 22 डिटेंशन आदेश

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27-02-2026 को जिला पुलिस शिमला ने पपील…

18 hours ago

सिरमौर: मार्च 2026 के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने सिरमौर में…

18 hours ago

सड़क किनारे रखे लोहे के चैनल चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन में सड़क किनारे रखे लोहे के चैनलों की चोरी…

19 hours ago

सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई — दो घंटे में नाबालिग सुरक्षित बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 26.02.2026 को श्रीमति इन्द्रा निवासी तहसील ठियोग, जिला…

19 hours ago